
लगभग दो वर्ष की व्यापक बहस और चिंतन अर्थात उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न राजनीतिक, पारिस्थितिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, आर्थिक, और परिवेशीय मसलों पर गंभीर और सार्थक संवाद के बाद उत्तराखंड के जागरूक और सचेत नागरिकों -- जिनमें महिलाएं, राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, साहित्यकार, वकील, छात्र, किसान, मजदूर, युवावर्ग, वंचित समाज, तथा अन्य वर्ग शामिल हैं -- ने दिनांक 17-18 जनवरी 2009 को गैरसैंन में नयी पार्टी का स्थापना सम्मलेन आयोजित कर 18 जनवरी 2009 को पार्टी को सर्वसम्मति से "उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी" नाम देकर पार्टी के संविधान को अंगीकार किया. For English, click here












